गिरडीह, फरवरी 22 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार शनिवार को धनवार नगर पंचायत क्षेत्र पहुंचे और नगर पंचायत चुनाव से संबंधित कई अहम जानकारियां लीं। इस दौरान वे धनवार हाईस्कूल पहुंचे, जहां बूथ संख्या 02/01 (प्लस टू उच्च विद्यालय उत्तरी भाग), 03/01 (प्लस टू उच्च विद्यालय पश्चिमी भाग) और 03/02 (प्लस टू उच्च विद्यालय दक्षिणी भाग) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पानी, बिजली, रैंप और शौचालय की व्यवस्था देखकर उपायुक्त प्रसन्न दिखे। उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी कई टिप्स भी दिए। विद्यालय में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र का भी जायजा लिया। परीक्षार्थियों से पूछताछ की। परीक्षा व्यवस्था देखकर उपायुक्त खुश नजर आए। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय प्राचार्य शेखर सिंह से मिलकर नवनिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.