रांची, फरवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में खूंटी नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान की अगुवाई जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। जनसंपर्क कार्यक्रम दोपहर तीन बजे कर्रा रोड से प्रारंभ हुआ। जनसंपर्क यात्रा कर्रा रोड से शुरू होकर चौधरी मुहल्ला, लियाकत अली रोड, जन्नत नगर और मिश्रा टोली होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया और नगर पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की सोच, नीतियों एवं प्राथमिकताओं से अवगत कराया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान कर...