रांची, फरवरी 18 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। दोपहर 3 बजे शुरू हुई जनसंपर्क यात्रा सब्जी मार्केट से प्रारंभ होकर डीएवी रोड, डाक बंगला रोड और भगत चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, जलापूर्ति, बिजली, साफ-सफाई, जलजमाव और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु उठाया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में पारदर्शित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.