लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव का प्रचार-प्रसार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्धारित समयसीमा के अनुसार आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दौर में सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ-साथ विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी भी जाति और समाज आधारित बैठकों के माध्यम से समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है, वहीं मतदाता भी अपने-अपने स्तर पर समीकरण साधने में लगे हैं। हालांकि इस बार चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी कई प्रत्याशियों को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। इसके साथ ही जातीय समीकरण भी चुनावी माहौल में प्रभावी दिख रहा है। समर्थित उम्मीदवार अलग-अलग समाज और जाति के प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क कर समर्थन हासिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.