लातेहार, जनवरी 28 -- लातेहार, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में नगर पंचायत चुनाव -2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने कोषांगों के कार्यों और पदाधिकारियों-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मतदान दल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को सामग्री वितरण, पंजी संधारण, प्रत्याशियों पर आचार संहिता के प्रावधानों के आलोक में सतत निगरानी रखने, आय-व्यय विवरणी की जांच कर अंतिम प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, मतदाता जागरूकता संबंधी कार्य तथा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशि...