संभल, अप्रैल 20 -- नगर पंचायत गवां में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती इंटर कॉलेज से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसके बाद शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे और वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजर्ग और बच्चों की भी अच्छी भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- रोहटा में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली आयोजकों द्वारा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था ...