नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ
काशीपुर, जून 25 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा एवं सभी सभासदों ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। गढ़ीनेगी के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। समारोह में एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा के साथ सभी निर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर पंचायत गढ़ीनेगी का पहला निर्वाचित बोर्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.