प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम शिव सहाय अवस्थी के निर्देश पर शुक्रवार को सदर एसडीएम अनुष्का शर्मा ने गड़वारा नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। नगर पंचायत गड़वारा के अधिशाषी अधिकारी अभय रंजन के साथ उन्होंने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। जनगणना 2026 में संपादित किए जा रहे कार्य की जांच की। पुराने नगर पंचायत कार्यालय के सामने नगर पंचायत के सुलभ शौचालय की भूमि पर कबाड़ रखकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र तिवारी को दिया। पिंक शौचालय में गंदगी देख ईओ को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप गड़वारा का निरीक्षण कर उन्होंने लेखपाल अभिषेक जायसवाल, विनोद पांडेय, जैनेंद्र सरोज, राजस्व निरीक्षक गड़वारा आशाराम, राजस्व निरीक्षक अंतू दिनेश कुमार के कार्...