लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के संबंध में शनिवार को समाहरणालय सभागार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों, विधि-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता अनुपालन तथा मतदान एवं मतगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 22 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा पर्याप्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। साथ ही मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है तथा कुल 5 सेक्टर पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.