खगडि़या, मई 16 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि भीषण गर्मी व उमस को देखते हुए नगर पंचायत परबत्ता विभिन्न चौंक-चौराहो पर आमजनों की सुविधाओ के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इधर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने बताया कि नगर पंचायत के प्रयास से क्षेत्र के 10 प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल केंद्र स्थापित किए गए हैं। इधर भीषण गर्मी क़ो देखते हुए चेयरमैन अर्चना देवी ने स्वयं ग्रामीणों व राहगीरों पेयजल का उपयोग करने का आग्रह किए हैं। नगर पंचायतो द्वारा जिन प्रमुख स्थानों पर पेयजल केंद्र लगाए गए हैं। उनमें मोजाहिदपुर हनुमान मंदिर, इंडियन बैंक , केएमडी कॉलेज,यात्री शेड करना, सिराजपुर, रहीमपुर मोड़, चैती दुर्गा मंदिर मोजाहिदपुर,थाना, एसबीआई बैंक व ब्लॉक मुख्य गेट शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...