कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक शम्भु प्रसाद कुशवाहा के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री एवं भंडारण करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जहां सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक के ग्लास एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री पाई गई। जांच के क्रम में उक्त सामग्री को जप्त करते हुए संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई तथा कुल 15 दुकानों से Rs.3200 का जुर्माना वसूला गया। वहीं सुधा स्वीट्स से Rs.2000 का जुर्माना वसूला गया एवं लगभग 3 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.