नगर पंचायत के 14 वार्डों में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत,सौंपा पत्र
साहिबगंज, मई 19 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई एवं विभिन्न विकास कार्यों में कथित लापरवाही को लेकर कांग्रेस प्रखंड महासचिव निताय सरकार ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। निताय सरकार ने कहा कि नगर पंचायत के 14 वार्डों में नियमित एवं संतोषजनक ढंग से साफ-सफाई नहीं हो रही है। कई आवश्यक कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वार्डों के लोगों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद नगर पंचायत कर्मियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी मिली कि नगर में कर्मियों और सफाई कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.