सहारनपुर, मार्च 12 -- अंबेहटा। नगर पंचायत द्वारा कराए विकास कार्यों की शिकायत पर एसडीएम नकुड सुरेन्द्र कुमार व सहायक अभियंता आरईडी राजेन्द्र कुमार ने कस्बे में पहुंचकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। जांच अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया सुरेंद्र अरोड़ा ने कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत लोकायुक्त से शिकायत की थी। मंगलवार को विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें सड़क की मोटाई व नालियों को नपवाया गया जो मानकों के अनुरूप पाई गई। बाजार व नई बस्ती की सड़क की जांच की गई। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। जेई मिनाक्षी श्रीवास्तव, चेयरपर्सन रेशमा नाज,अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भास्कर,लेखा लिपिक राजकुमार, शिकायतकर्ता सुरेन्द्र अरोडा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.