सीवान, अप्रैल 29 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के लोगों ने मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है। राम - जानकी मार्ग के निर्माण के दौरान पानी के निकास को बंद करने की आशंका जताई है। इससे आने वाले मानसून में भारी जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। शिवपुर मठिया,सिसवां और आसपास की पंचायतों का बरसाती पानी नहर साइफन से होते हुए मुख्य रोड पर पथ निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए पुल से निकलता है। ​वर्तमान में नेशनल हाईवे के ठेकेदार द्वारा उस पुल को बंद कर नाला बनाया जा रहा है। पुल बंद होने पर नहर के साइफन से निकलने वाले पानी का रास्ता पूरी तरह ठप हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि पहले जलनिकासी की व्यवस्था करने के बाद निर्माण किया जाये। इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। ...