बक्सर, फरवरी 18 -- रघुनाथपुर। बिहार सरकार के कुछ विभागों में अपनी अलग ही मनमानी है। इसमें पशुपालन विभाग प्रमुख्य रूप से शामिल है। बुधवार को दिन के 11.30 बजे तक ब्रह्मपुर नगर पंचायत के पशु चिकित्सालय में ताला झूल रहा था। स्थानीय संकित कुमार का सुबह 09 बजे पशु चिकित्सालय की तरफ गए थे, लेकिन 02 घंटे के इंतजार के बाद भी कोई पशु चिकित्सक नहीं आया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का कोई निर्धारित समय नहीं है। पदस्थापित चिकित्सक या कर्मी अपनी मनमर्जी से आते और जाते हैं। लोगों ने बताया कि पशु चिकित्सालय बंद रहने से मवेशियों का इलाज कराने में काफ परेशानी होती है। मजबूरन निजी चकित्सकों की शरण में जाना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.