जहानाबाद, जनवरी 30 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के परेशानियों से ग्रस्त लोगों के समस्या की सुनवाई की गई। इस सिलसिले में कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बताया कि जन संवाद कार्यक्रम के दौरान 31 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन प्राप्त हुए वहीं एक नल जल से संबंधित, दो साफ सफाई एवं एक नक्शा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आवास योजना से संबंधित मामले को शॉर्टआउट किया जा चुका है वहीं बाकी को लेकर भी निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.