सीवान, मार्च 12 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया नगर पंचायत के गठन के तकरीबन तीन साल बीत गये,लेकिन कचरा डंपिग को लेकर अभी तक सरकारी जमीन नहीं मिल सकी और नहीं कोई स्थाई समाधान ही हुआ है। नगर पंचायत में कचरा निस्तारण केंद्र नहीं बनाए जाने से क्षेत्र से निकलने वाले कचरों से सुरहियां दलित बस्ती के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। दरअसल,नगर पंचायत लीज पर जमीन लेकर बड़हरिया बरौली मुख्यमार्ग से सुरहियां नहर मार्ग को जोड़ने वाली बाइपास रोड में कूड़ा-कचरे का जमा किया जाता है और उसमें आग लगा दिया जाता है जिससे निकलने वाले धुआं और बदबू परेशानियां को बढ़ा दिया है। यहां कूड़ा-कचरा फैलकर आधी सड़क पर आ चुका है,जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं जब कचरा जलाया जाता है तो उससे उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो जाता है।...