मऊ, अप्रैल 20 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत घोसी के सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, लिपिक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों पर विभिन्न प्रकार की अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में लंबे समय से नियमों की अनदेखी करते हुए मनमानी ढंग से कार्य कराए जा रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। सभासदों के अनुसार, पिछले 12 महीनों से नगर पंचायत की बोर्ड बैठक नहीं कराई गई, जबकि प्रत्येक माह बैठक होना अनिवार्य है। आरोप है कि बिना बैठक कराए ही कार्यवाही रजिस्टर में कई महीनों की कार्यवाही दर्ज कर दी गई और सभासदों पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सभासदों ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.