नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी में विपुल सन्नी ने संभाला पद
सराईकेला, मई 27 -- सरायकेला । आदित्यपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपुल सन्नी को सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । बुधवार को विपुल सन्नी ने सिटी मेंनेजर सुमित सुमन से विधिवत प्रभार लिया । इससे पहले कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के अनुपस्थित रहने से सिटी मेनेजर सुमित सुमन को प्रभार दिया गया था । ज्ञात हो कि कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा चाईबासा महिला थाना में अपने ही एक महिला परिचित के द्वारा सनहा दर्ज करने के बाद फरारी काट रहे है तथा कई दिनो से कार्यालय में अनुपस्थित रहते आ रहे थे । झारखंड राज्यपाल के आदेश से नगर विकास विभाग रांची ने आदित्यपुर नगर के सहायक नगर आयुक्त को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.