बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- नगर पंचायत के कई घरों में शौचालय नहीं, फिर भी 19 वार्ड ओडीएफ प्लस घोषित हरनौत नगर पंचायत 16 से वसुलेगा जुर्माना, ओडीएफ की हकीकत कुछ और मोहल्लों की सड़कों पर की स्थिति आज भी नरकीय फोटो : हरनौत गीता : हरनौत नगर पंचायत में त्रिपाल के सहारे जीवन काट रही परिवार के साथ जनप्रतिनिधि। हरनौत, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत हरनौत को 'खुले में शौच मुक्त प्लस' (ओडीएफ प्लस) घोषित कर दिया गया है। नगर प्रशासन ने सभी 19 वार्डों में खुले में शौच या पेशाब करने को दंडनीय अपराध घोषित करते हुए 500 रुपए जुर्माना का प्रावधान किया है। यह भी पढ़ें- कागज पर चेवाड़ा ओडीएफ घोषित पर अब भी खुले में शौच करने की लाचारी लेकिन, प्रशासन के इन दावों और जमीनी हकीकत के बीच एक बड़ी खाई आज भी मौजूद है। नगर पंचायत के कई घरों में शौचालय तक ...