भागलपुर, जून 20 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती नगर पंचायत की शुक्रवार को आयोजित  सामान्य बैठक कोरम अभाव में स्थगित करनी पड़ी। कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि केवल दो सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि बैठक के लिए न्यूनतम छह सदस्यों की उपस्थिति होनी चाहिए। कहा कि अगली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...