नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में खेल मैदान के लिए जमीन अधिग्रहण का निर्णय
खगडि़या, जून 25 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को सशक्त स्थायी कमेटी की मुख्य पार्षद ममता कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में एक नए खेल मैदान बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के तहत एक प्रस्ताव पारित कर खेल मैदान के लिए पांच एकड़ जमीन चिन्हित कर नगर पंचायत को उपलब्ध करवाने की बात कही गई। बैठक में इस संबंध में पारित प्रस्ताव को अंचलालिधिकारी को भेजने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी अमर प्रकाश, सशक्त स्थाई कमेटी के चयनित सदस्य विपीन यादव, सिंकू कुमार, सोनी कुमारी के अलावा सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी अंकित शरण, जेई चंदन कुमार, प्रधान सहायक मोहम्मद अब्दुल आलम ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में खेल मैदान के लिए जमीन अधिग्रहण का निर्णय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.