उरई, अप्रैल 15 -- कदौरा। संवाददाता नगर पंचायत कदौरा के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए वित्तीय वर्ष की पहली बोर्ड बैठक में प्रस्तावों की झड़ी लग गई। विकास कार्यों को गति देते हुए बोर्ड ने सर्वसम्मति से 18 करोड़ रुपए के बजट प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। इस भारी-भरकम राशि से नगर की जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा और वर्षों से लंबित जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों व सीवरेज लाइन का जाल बिछाया जाएगा।बैठक में अध्यक्ष अर्चना शिवहरे और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में नगर के सभी वार्डों के विकास पर चर्चा की गई। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से उखड़ी पड़ी सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए बड़े नालों का निर्माण और पुराने नालों की सफाई व मरम्मत का प्रस्ताव पास हुआ। नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.