बदायूं, फरवरी 27 -- बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की बोर्ड बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026 से 2027 का बजट पेश किया गया। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या सहित सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे। बजट में कुल व्यय 39 करोड़ 84 लाख रुपये प्रस्तावित किया गया है। बैठक में नगर पंचायत बोर्ड ने एकजुट दिखाते हुए नगर के समग्र विकास की संकल्पबद्धता दोहराई। इस दौरान सभी सभासदों ने अपने अपने प्रस्ताव भी दर्ज कराए। मीटिंग में विधायक आशुतोष मौर्या, अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश, सभी सभासद, लिपिक राजीव शर्मा, लिपिक सुमित बाबू, अमीर रजा, मोहित उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...