नगर पंचायत की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा
रायबरेली, मार्च 29 -- परशदेपुर,संवाददाता। नसीराबाद नगर पंचायत क्षेत्र की बेसकीमती भूमि पर भू-माफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है,लेकिन जिम्मेदारों की ओर से भी इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल जरुर गरम है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक लाला की बाजार का है। यहां गाटा संख्या 3294 की खाली पड़ी नगर पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासी खातून पत्नी गरीब निवासी वार्ड नंबर एक लाला की बाजार समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के द्वारा बेसकीमती जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। यहीं नहीं जिम्मेदार यह जानकार भी पूरी तरह से अनजान बने हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.