शामली, जून 21 -- जलालाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला शहगाजीपुरा में शनिवार को नगर पंचायत के ओवरहेड टैंक की सीढ़ियों का बड़ा हिस्सा भरभरा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। नगर पंचायत कर्मचारी रिजवान ने बताया कि सीढ़ियों का कुछ हिस्सा अभी भी टंकी से लटका हुआ है जो किसी भी समय गिर सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को टंकी के आसपास जाने से रोका जा रहा है। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा, वार्ड संख्या-09 के सभापति राशिद मलिक, सुनहेरा कोरी, राशिद मंसूरी, सिविल अभियंता योगेश कांबोज तथा लिपिक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ओवरहेड टैंक लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। टंकी से लगातार पानी रिसता रहता था और उसकी सीढ़ियों की हालत भी ख...