नगर पंचायत की दोनो पानी की टंकियां निष्प्रयोज्य
बहराइच, मई 27 -- रुपईडीहा। नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर लगभग 3 माह पूर्व लगाई गई सेंट्रल बैंक व चकियारोड चौराहे की दोनो पानी की टंकियां फेल हो चुकी हैं। वर्तमान समय में आसपास के ग्रामीण व नेपाल से आने वाकई लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। एनएच 927 पर भारत नेपाल के बीच भारी आवागमन होता है। पानी पीने के लिए लोग या तो बोतलें खरीद रहे हैं या तो समीप के होटलों में लगे हैंडपंप का प्रयोग कर रहे हैं। नवतपा के तपिश से बेहाल राहगीरों को पीने का पानी नही मिल रहा है। नगर पंचायत की पेयजल की यह योजना धराशायी हो चुकी है। इस संबंध में जब अधिशाषी अधिकारी राम बदन यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नही उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.