नगर पंचायत की टीम ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण
रुडकी, मई 27 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा के बस अड्डा अमर जवान चौक के आसपास और अन्य बाजार से नगर पंचायत झबरेड़ा अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे गए। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों से 100 का चालान काटकर खानापूर्ति की जा रही है। कस्बे से होकर निकलने वाले मुख्य सड़क मार्ग की चौड़ाई 80 फीट है, लेकिन सड़क के दोनों ओर के दुकानदारों ने मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क की चौड़ाई करीब बीस फीट ही रह गई है यह भी पढ़ें- नगर पंचायत की टीम ने बाजार से हटवाया अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.