औरैया, अप्रैल 24 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर पंचायत दिबियापुर की बोर्ड बैठक शुक्रवार को कार्यालय परिसर में अध्यक्ष राघव मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पेश कर पारित किया गया, जिसमें 16,61,554 रुपये का घाटा दर्शाया गया है। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ 20 लाख 49 हजार 957 रुपये की अनुमानित आय के सापेक्ष 35 करोड़ 37 लाख 11 हजार 512 रुपये व्यय होने का अनुमान है। इस प्रकार बजट घाटे का रहने की संभावना जताई गई है। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वीकृत बजट के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे और प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दो करोड़ तीन लाख मुनाफे का बजट सर्व सम्मति से किया पारित अध्यक्ष राघव मिश्रा ने भी आश्वासन दिया कि प...