नगर पंचायत कार्यालय में बालक का शव रखकर प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 18 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आठ वर्षीय बालक का शव रखकर परिजनों ने प्रदर्शन किया। परिजनों ने निर्माणाधीन तालाब में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वार्ड नंबर छह दहला रोड निवासी विजय पाल का आठ वर्षीय पुत्र देव कुमार रविवार अपराह्न अपने दोस्तों के साथ घर के पास निर्माणाधीन पार्क में बन रहे तालाब के पास खेलने गया था। इस दौरान तालाब में उतरते समय वह गहरे पानी में डूब गया। साथ में खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और देव को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सोमवार को खटीमा में पोस्टमार्टम के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.