बाराबंकी, जून 19 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत में आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से शहरी विकास को नई दिशा देने की पहल शुरू हो गई है। शेल्टर एसोसिएट्स द्वारा संचालित "स्ट्रेंथनिंग सिस्टम्स थ्रू सिटी-वाइड स्पेशियल एनालिसिस इन उत्तर प्रदेश" परियोजना के तहत नगर पंचायत कार्यालय में प्लस कोड प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य नगर क्षेत्र की सटीक डिजिटल मैपिंग कर नागरिक सुविधाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि डिजिटल तकनीक और जनसहभागिता के समन्वय से नगर पंचायत को विकास की नई दिशा मिलेगी तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि प्लस कोड प्रणाली नगर क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं के वैज्ञानिक व...