गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पंचायत डासना के कार्यालय में स्थित टैक्स विभाग कक्ष की अलमारियों के ताले से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में अधिशासी अधिकारी ने मसूरी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डासना नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी ने पत्र भेजकर मसूरी पुलिस को अवगत कराया कि बीती 17 फरवरी को टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारी सुभाष कुमार ने उन्हें सूचित किया कि कार्यालय स्थित टैक्स कक्ष की तीन अलमारियों में से दो के ताले क्षतिग्रस्त मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताले के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें तोड़ने का प्रयास किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि संबंधित अलमारियों में टैक्स से संबंधित मूल पत्रावलियां, अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.