नगर पंचायत कर्मियों ने दिया धरना
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दो महीने के बकाए वेतन को लेकर सोमवार से धरने पर बैठे नगर पंचायत कर्मी मंगलवार को भी नगर पंचायत गेट पर धरना देकर नारेबाजी करते रहे। दोपहर बाद ईओ ने जल्द ही वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिया तो कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। इस बीच सोमवार शाम लोग पानी की दिक्कत से परेशान रहे। नगर पंचायत मानिकपुर में नियमित, आउट सोर्सिंग, संविदा के 140 कर्मियों का अप्रैल और मई का वेतन भुगतान नहीं हुआ। ईओ और चेयरमैन की तनातनी में कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारी परेशान रहे, उनके सामने परिवार चलाने की दिक्कतें खड़ी हो गई। यह भी पढ़ें- समस्याओं को लेकर डीएम से मिले चेयरमैन, सभासद जिससे सोमवार को लिपिक राकेश सोनकर की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मंगलवार सुबह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.