नगर पंचायत कर्मचारी से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज
शामली, जून 16 -- कांधला। कस्बा एलम में नगर पंचायत कर्मचारी के साथ हुई मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद चार दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे नगर पंचायत कर्मचारी भी वापस काम पर लौट आए हैं। कस्बा एलम में नगर पंचायत कर्मचारी प्रयास अपने नियमित कार्य में जुटा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बे के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ हाथापाई करने के साथ-साथ गला दबाने का भी प्रयास किया। घटना के विरोध में नगर पंचायत कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया था। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था, जिसके चलते नगर पंचायत का कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.