नगर पंचायत और जसराना पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
फिरोजाबाद, जून 10 -- जसराना नगर पंचायत की बनी मार्केट के सामने अवैध रूप से रखी दुकानों और कब्जे के खिलाफ नगर पंचायत और जसराना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा। नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के बगल में मार्केट का निर्माण कराया है। नगर पंचायत द्वारा पात्रों को उसका आवंटन किया है। लोगों द्वारा शिकायत की गई कि मार्केट के सामने छह से सात लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके दुकानें और फड़ लगा लिए हैं। बुधवार को नगर पंचायत और जसराना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। शाम के समय चले अभियान के दौरान हड़कंप मच गया। जेसीबी के माध्यम सामान को जब्त कर लिया। भारी संख्या में पुलिस को देख कोई विरोध नहीं कर पाया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बनाई गई नई मार्केट के सामने सात लोगों ने अवैध रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.