रुडकी, मार्च 2 -- कलियर, संवाददाता। नगर पंचायत इमलीखेड़ा ने राजस्व क्षेत्र के विकास और आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुम्मावाला में आम के बाग और कृषि योग्य भूमि की दो वर्ष की अवधि के लिए खुली बोली (नीलामी) प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस नीलामी की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी ने की। निविदा नीलामी समिति के समक्ष आयोजित इस प्रक्रिया में चार स्थानीय काश्तकारों ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर भाग लिया। नीलामी की शुरुआत 50,000 की आधार राशि से हुई। अधिकतम बोली 80,000 तक पहुंची। नियमों के तहत सबसे ऊंची बोली लगाने वाले काश्तकार को आगामी दो वर्ष के लिए बाग एवं कृषि भूमि आवंटित कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.