रुद्रपुर, मार्च 2 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर पंचायत की कमान संभालने वाले चेयरमैन सुमित मंडल ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने तारकेश्वर धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये से विकास कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की धारा को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र को आगे बढ़ाने का जो सपना उन्होंने देखा था, उसे सौरभ बहुगुणा साकार कर रहे हैं। चेयरमैन सुमित मंडल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.