रुद्रपुर, फरवरी 11 -- गूलरभोज। नगर पंचायत सतीश चुघ के 82 वर्षीय पिता रामलाल चुघ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मंगलवार देर शाम संतोष नगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट ने फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधि सांत्वना देने उनके आवास पहुंचे। बुधवार को कोपा स्थित मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र हेमराज, बलदेव राज, सोनू और सतीश चुघ ने मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.