सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल व पूर्व नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन के तीन बेटों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों ओर से केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष के परिवार के बीच मारपीट का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।पूर्व अध्यक्ष बबिता कसौधन के पुत्र सौरभ ने शोहरतगढ़ थाना पर तहरीर दी कि उनका और नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल का घर आमने-सामने है। सोमवार शाम चार बजे वह घर से निकल कर सड़क की ओर जा रहा था तभी उमा अग्रवाल ने उसे आवाज दी। वह गया तो उसे अपशब्द कहते थप्पड़ से मारा। जान से मरवाने की धमकी भी दी। तहरीर में कहा है कि इस घटना की सूचना उनके पति रवि अग्रवाल को फोन से दी तो वह ऊलजुलूल बकने लगे और फोन काट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर प...