लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। राजद समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद की प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर का चुनावी कार्यालय शनिवार को बाजारटांड़ चेकनाका के समीप खोला गया। कार्यालय उद्घाटन के उपरांत मिल्‍यानी कुजूर ने उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लातेहार को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा. महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दिया जाएगा। उन्होंने होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी लाने का वादा करते हुए कहा कि आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। फुटपाथ दुकानदारों के लिए आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छोटे व्यवसायियों को स्थायी पहचान और सुविधा मिल सके। इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव व रंजीत यादव के अलावा जिल...