गोड्डा, जनवरी 30 -- महागामा, एक संवाददाता, शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सागर सोरेन ने पहुंचकर विधिवत नामांकन पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र लेने के बाद परिसर में सागर सोरेन के समर्थन में नारे भी लगाए गए।मीडिया से बातचीत में सागर सोरेन ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उनकी प्राथमिकताओं में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, जर्जर सड़कों का निर्माण, पेयजल की समस्या का समाधान, नियमित बिजली आपूर्ति और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना शामिल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.