नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड पार्षदों एवं कर्मचारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक
लातेहार, मार्च 17 -- लातेहार। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में सभी वार्ड पार्षदों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। बैठक में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, रोशनी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सुझाव लिए गए। अंत में सभी ने मिलकर लातेहार को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.