गिरडीह, मार्च 1 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत नव निर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी की जीत की खुशी पर शनिवार को विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस बड़की सरिया से निकाला गया जो काला रोड से होते हुए सरिया बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसमें शामिल लोग जीत गई भाई जीत गई शोभा देवी जीत गई, शोभा देवी जिंदाबाद, सरिया का सेवक कैसा हो फागू पंडित जैसा हो जैसे कई नारे लगाए जा रहे थे। इस जुलूस में अध्यक्ष शोभा देवी लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखी। जुलूस में लोग डीजे में बज रहे देश भक्ति गानों पर डांस कर रहे थे। साथ ही जमकर पटाखा फोड़ रहे थे। साथ ही रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में माथा टेका जा रहा था। वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत भी किया। जुलूस में अध्यक्ष शोभा देवी,...