उरई, दिसम्बर 7 -- कदौरा। नगर पंचायत अध्यक्ष के ससुर को रविवार शाम कार से कुचल कर जान से मारने का प्रयास किया गया। घटना के समय वह दरवाजे पर बैठे थे तभी एक कार में सवार चार युवकों ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। चालक ने नगर पंचायत के सभासद का नाम लेते हुए कुचलने की बात भीड़ के सामने कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों सहित कार को कब्जे में लिया है। रविवार शाम 4 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे के ससुर रमेश प्रसाद शिवहरे दरवाजे पर बेंच में बैठे थे तभी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की गाड़ी व सीमेंट की कुर्सी चकना चूर हो गई। जिससे रमेश सड़क पर गिर पड़े तभी भीड़ ने दौड़ कर कार चालक को पकड़ लिया। इसमे कार सवार दो लोग भीड़ को चकमा देकर भाग गए। भीड़ ने पकड़े युवकों से जब पूछताक्ष की तो उसने बताया की नगर पंचायत के एक सभासद ने टक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.