नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर उमड़ी श्रद्धा; प्राचीन चड़क पूजा और घटपाट परंपरा का हुआ आयोजन
सराईकेला, अप्रैल 13 -- सरायकेला । नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के आवास पर प्राचीन घटपाट परंपरा और चड़क पूजा का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'गोरिया भार घट' लेकर बड़ी संख्या में भोक्ता (श्रद्धालु) उनके आवास पर पधारे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।परंपरा के अनुसार, भोक्ताओं ने कठिन अनुशासन और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, "हमारी घटपाट परंपरा और चड़क पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह भैरव साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है।उन्होंने आगे कहा कि यह परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। श्रद्धा, तप और अनुशासन का यह संगम समाज को हमारी जड़ों से जोड़े रखता है और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.