बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। शेरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप के संबंध में टीएसी जांच अभी पूर्ण नहीं हो पाई है। प्राविधिक परीक्षक राजेश कुमार ने ईओ शेरगढ़ को पत्र भेज कर भ्रष्टाचार विषयक जांच करने के लिए बिंदुवार रिपोर्ट और अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पहले भी अभिलेख के लिए पत्र लिखा गया था मगर अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बता दें कि भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक ने नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य की शिकायत की थी। पाठक ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.