लातेहार, अप्रैल 25 -- लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने शनिवार को जिले के नव पदस्थापित डीसी संदीप कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होने डीसी को बुके भेंट कर स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नगर पंचायत नगर वासियों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयासरत है। उन्होने नगर पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता, मजबूत आधारभूत संरचना तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने शहर में बढ़ते सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु एनएचएआई के द्वारा प्रस्तावित बाइपास सड़क पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का भी आग्रह किया। मौके पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.