नगर पंचायत अजुहा के चौराहों पर लगने लगे सीसीटीवी कैमरे
कौशाम्बी, जून 4 -- नगर पंचायत अजुहा में लंबे समय से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का काम नगर पंचायत प्रशासन ने शुरू करा दिया है। चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगता देख सुरक्षा की दृष्टिकोण से लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर पंचायत अजुहा कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से लंबे समय से पड़े थे। इस संबंध में अजुहा पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय को दो बार लिखित पत्र देकर सभी कैमरे ठीक कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कैमरे बंद होने के कारण मामलों का खुलासा नहीं हो पा रहा था। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन खराब हो चुके कैमरों को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिखा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने गुरुवार के अंक में 'अराजक तत्वों और अपराधियों पर कैसे रखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.