भागलपुर, मार्च 25 -- नगर पंचायत अकबरनगर का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 49 करोड़ रुपये का बजट सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पारित कर दिया गया। अब इस बजट को गुरुवार को सामान्य बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बजट प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अनुमानित आंतरिक राजस्व तथा केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल 46 करोड़ 22 लाख 40 हजार रुपये की आय का प्रस्ताव रखा गया। प्रारंभिक शेष राशि जोड़ने के बाद कुल बजट 49 करोड़ सात लाख 18 हजार रुपये निर्धारित किया गया। आय के प्रमुख स्रोतों में स्टांप शुल्क, प्रोफेशनल टैक्स, दुकानों का किराया, यूजर चार्ज सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले अनुदान शामिल हैं। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.