सराईकेला, मार्च 24 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को शिक्षा विभाग से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की। बैठक में आगामी 25 मार्च को अपराह्न 3 बजे नगर पंचायत अंतर्गत सभी कोटि के 13 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में शत प्रतिशत नामांकन, स्कूल की बुनियादी सुविधाएं, शिक्षकों की उपस्थिति, एक अप्रैल को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई कक्षा में प्रवेश सहित शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अविनाश कवि, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला...